20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 अभियक्त को बभनी पुलिस ने किया  गिरफ्तार

---Advertisement---

 

बभनी/सोनभद्र  , 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 अभियक्त को बभनी पुलिस ने किया  गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद सोनभद्र में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी अभियान के क्रम में दिनांक 25.08.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण01.अजय गोड़ पुत्र रामदास गोड़, निवासी रम्पाकुरर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष, 02.देवनारायण जायसवाल पुत्र स्व0 तुलसी राम जायसवाल, निवासी भंवर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष प्रत्येक के कब्जे से कुल 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर क्रमश: मु0अ0सं0-113/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, *मु0अ0सं0-114/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01.अजय गोड़ पुत्र रामदास गोड़, निवासी रम्पाकुरर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष ।
02.देवनारायण जायसवाल पुत्र स्व0 तुलसी राम जायसवाल, निवासी भंवर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 मु0 मेराज खां, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.का0 सुमित पाठक, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.का0 रोहित कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4.म0का0 आकृति मिश्रा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment