सीएचसी दुद्धी मे प्रसूता महिला की खून की कमी से मौत, परिजनों मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे बुधवार को एक प्रसूता की एक बच्ची को जन्म देने के कुछ घंटे के बाद मौत हो गयी | प्रसूता के मौत का कारण एनीमिया (खून की कमी) बताया जा रहा है | बताया जा रहा है कि जब इसे एडमिट कराया गया तो उसकी बॉडी में 3 ग्राम खून था और डिलेवरी उपरान्त ब्लड लॉस होने से उसकी मौत हो गयी|जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मनीता देवी पत्नी देव कुमार निवासी झारोकला को मंगलवार की रात्रि तकरीबन 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था| जहाँ बुधवार की भोर में उसने बच्ची को जन्म दिया और जन्म देने के 7 -8 घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गयी | चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम ने बताया कि महिला के शरीर मे 3 ग्राम खून था जिसे रेफर किया गया था | लेकिन परिजन नही ले गए और यहां समय से पहले उसकी डिलेवरी हो गयी और ब्लड लॉस से उसकी हालत बिगड़ी तो उसे ऑक्सीजन पर रखा गया पर वह नही बच सकी| मृतिका का बच्चा भी कमजोर है जिसे एनबीएसयू में रखना होगा जिसकी व्यवस्था चोपन में है लेकिन परिजन ले नही जा रहे जिससे बच्चे की जान पर भी खतरा आ सकता है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment