ऐसे मातृ प्रेमी पुत्र के द्वारा अपनी मां की सेवा के लिए स्वैच्छिक त्याग से सीख लेने की बात लोग कह रहे।
रवि सिंह,
दुद्धी, सोनभद्र।आज के हाईटेक समय में नौकरी पाने के बाद लोग जहाँ अपने परिवार से दूर हो जाते हैं और खासकर अपनी माता ,पिता को भूल जाते हैं वहीं लोग मां बाप की सेवा के लिए इतिहास में श्रवण कुमार को याद करते है।उसी इतिहास की बातों को अपने मन में संजोए हुए आज राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने 4 साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपनी माता की सेवा संकल्प लिया। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 23 अगस्त 2023 को भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय से विदा हुए।स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बुधवार को महाविद्यालय परिवार द्वारा प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार व 2020 में सेवानिवृत्त हुए डॉ रामजीत यादव के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विदाई समारोह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर के डायरेक्टर डॉ चंद्रशेखर सिंह,राजकीय महाविद्यालय चुनार के प्रोफेसर डॉ सुधाकर सिंह यादव सहित अन्य अतिथि शामिल रहे।प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार के लगभग 6 साल के कार्यकाल और डॉ रामजीत यादव के लगभग 35 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कॉलेज के प्रोफेसर एवं कर्मचारी भावुक हो गए और अपने बीच से जाने का गम साफ दिखा तो वहीं वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ रामजीत यादव ने प्राचार्य के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर कहा कि इतिहास में लोग श्रवण कुमार को याद करते हैं लेकिन आज प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने अपनी मां की सेवा के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर यह साबित कर दिया कि आज भी सच्चे माता-पिता भक्त हैं और इसका सच्चा उदाहरण पेश करने वाले प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार स्वयं है।
बता दें कि भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने 2017 में इस महाविद्यालय में आए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में एमएससी की कक्षाएं, स्मार्ट क्लासेज,एसी कांफ्रेंस हाल,कम्प्यूटर कक्ष की स्थापना,आधुनिक लैब, खेल कूद के लिए खेल कूद मैदान और सांस्कृतिक मंच की स्थापना सहित कई यादगार कार्य कराए हैं।
इस दौरान प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ बृजेश कुमार यादव, डॉ विवेकानंद, डॉ हरिओम वर्मा, डॉ मिथलेश गौतम, डॉ राजेश कुमार यादव,डॉ राकेश कन्नौजिया,डॉ गीता,डॉ अंकिता चंद्रा, डॉ श्रद्धा पंडित सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।विदाई समारोह का संचालन डॉ मिथलेश गौतम ने किया।

