अनपरा /सोनभद्र गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत गैंग सदस्य को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.08.2023. को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित गैंग सदस्य राहुल उर्फ विशाल पुत्र चन्द्रशेखर कुशवाहा, निवासी वार्ड नं0-06 अटल नगर, कुडिया मुहल्ला, औड़ी थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को सुबह 07.30 बजे रेलवे पुलिया औडी के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 120/2023धारा 376(D,A), 504, 506 भादवि व 5G/6 पोक्सो एक्ट एंव 3(2)V, 3(1)(द), 3(1)(ध) SC/ST Act थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 169/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 नितेश सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 मनीष भारती, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

