अनपरा पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंधन करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में किया चालान-

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंधन करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में किया चालान-*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आज दिनांक 22.08.23 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र महोदय के आदेश दिनांक 14.06.2023 निर्गत जिला बदर आदेश का उल्लघन किये जाने व थाना क्षेत्र में मौजूद पाये जाने पर अभियुक्त अमित यादव उर्फ बुधिया यादव पुत्र गोपाल यादव, निवासी ग्राम गरबन्धा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र मूलपता- नरही, थाना नरही जिला बलिया उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2023 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम में मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0-39/22 धारा 354, 452, 504, 506 भादवि, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 168/2023 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अजय कुमार वर्मा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 राजू कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment