सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र नागपंचमी के पावन पर्व पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद गोंड, शंकर प्रसाद गोंड एवं भागवत प्रसाद दूबे के स्मृति में “दंगल समिति सलखन” द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय दंगल का आयोजन रॉबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम सलखन (शिवाला टोला) में किया गया, जिसमें बहुत से पहलवानों ने भाग लिया
और अपनी कला का प्रदर्शन किया, बताते चले कि यह दंगल/कुश्ती की शुरुआत 17वीं शताब्दी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद गोंड के पूर्वज जमींदार ऊदल शाह उर्फ ऊदल गौंहा ने नागपंचमी के दिन किया था( जो खुद दिग्गज पहलवान थे) उसी दिन से आज तक शिवाला मंदिर (शिवाला टोला) सलखन के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष दंगल का आयोजन किया जाता हैlइस दंगल का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलखन अरविंद कुमार सिंह गोड़ एवं गणमान्य लोगों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया व्यवस्थापक असलम पहलवान भोला जयसवाल ने किया रेफरी के रुप में राम-लखन यादव उर्फ बैट्री पहलवान रहे संचालन गुलाब प्रसाद चन्द्रा ने की अध्यक्षता सोनू सिंह की रही और कोषाध्यक्ष के रूप में विष्णु धर दुबे रहे तथा ओमप्रकाश गोड़ सेनानी परिजन सुनील कुमार ग्राम पंचायत मित्र सुग्रीव। सदस्य विकास पटेल सहित तमाम दर्शक लोग उपस्थित रहे।

