अनपरा/सोनभद्र नागपंचमी के पावन अवसर पर विशिष्ट कालसर्प पूजन का आयोजन 21 अगस्त को कहुआनाला औडी मोड अनपरा मे आयोजन होगा। आचार्य श्याम नारायण दुबे ने बताया कि 200 से ज्यादा श्रद्धालुओ की सामूहिक पूजा और रुद्राभिषेक किया जाना है। जो सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 8:30 बजे तक चलना है। उन्होने सभी श्रद्धालुओ से निवेदन किया कि आप उक्त स्थल पर पधारकर भगवान के रुद्राभिषेक का लाभ उठाएं। यहा विशिष्ट काल सर्प पूजा के माध्यम से श्रद्धालुओ की सुख समृद्धि एवं प्रगति की कामना किया जाता है। दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु ने विशिष्ट पूजन और हवन मे भाग लेते है।

