ओबरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वo राजीव गांधी को याद कर मनाई गईं जयंती।

---Advertisement---

 

 

उप्र0 सोनभद्र ओबरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्तीयो ने पुर्व नगर अध्य्क्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में आज वीआईपी रोड ओबरा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। पुर्व नगर अध्य्क्ष राकेश मिश्रा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया । इस दौरान पुर्व अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा की सद्भावना दिवस का उद्देश सभी धर्मो के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता शान्ति और प्यार को बढ़ावा देना है। 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी। उन्होने कहा की राजीव गांधी देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1अप्रैल 1989को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना,10लाख कुवा योजना लागू की थी।भारत में कम्प्यूटर और संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी जी को सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष सिंह ने कहा की राजीव गांधी ने रेलवे का कंप्यूटरिकरण करके इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन करके रख दिया। उन्होंने देश को इक्कीसवीं सदी का भारत बनाने को सोची। आज हम जिस आधुनिक भारत में सांस ले रहे है और जो आज घर घर में कंप्यूटर है और हर हाथ में मोबाइल है, आज जिस भारत का लोहा अमेरिका सहित पूरी दुनिया मान रही और जिस आधुनिक भारत की तरफ विश्व आशाजनक दृष्टि से देख रहा है, वह भारत और भारत का यह वर्तमान स्वरूप राजीव गांधी की देन है।
राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उक्त मौके पर राकेश मिश्रा , संतोष सिंह, अशोक राय, अनिल सिंह , दीपक जायसवाल, मो0 फरीद, रिषभ प्रताप सिंह , विजेंद्र कुमार, संजय झा, ओम यादव, सोनू तिवारी, अभिषेक कुमार, मनोक कुमार आदि कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment