बभनी पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित अन्तर्राज्यीय गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

---Advertisement---

बभनी/सोनभद्र  पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित अन्तर्राज्यीय गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त छोटू खान उर्फ हसनैन राय पुत्र सफीक राय निवासी लेसलीगंज, थाना लेस्लीगंज, जनपद पलामू (झारखंड) उम्र लगभग 40 वर्ष की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 12,500/- का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 19.08.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा दौरान-ए देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रेनुकूट से समय लगभग 19.00 बजे वांछित/फरार रुपये 12,500/- के पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट में संलिप्त अभियुक्त छोटू खान उर्फ हसनैन राय पुत्र सफीक राय निवासी लेसलीगंज, थाना लेस्लीगंज, जनपद पलामू (झारखंड) उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अपराधिक इतिहास*
छोटू खान उर्फ हसनैन राय
1. मु0अ0सं0-01/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना म्योरपुर, सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-88/2022 धारा 419, 420, 386, 411 भादवि थाना म्योरपुर, सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अक्षय यादव, थाना बभनी, जपनद सोनभद्र ।
3. का0 शिवम सिंह, थाना बभनी, जपनद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment