सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नं 6 , राम नगर निवासी भाजपा नेता रामवृक्ष अंजाना एडवोकेट के निधन से कस्बे मे शोक की लहर फैल गयी | आपको बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साध्वी ऋतंभरा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती , तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के दौर के वरिष्ठ जनों का सानिध्य प्राप्त लोकप्रिय दुद्धी भाजपा नेता रामवृक्ष अंजना एडवोकेट का लगभग 75 वर्ष के उम्र मे दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह को निधन हो गया l रामवृक्ष अंजाना एडवोकेट हमेशा से पद प्रतिष्ठा से ऊपर के नेता रहे हैं l अंजाना तत्कालीन समय के तेवर वाले नेता थे जिन्हें व्यक्तिगत नाम से शिर्ष नेता जानते थे l काफी समय से शुगर और बीपी के मरीज थे जिनका उपचार चल रहा था l जिनका सुबह चाय नाश्ता उपरांत हार्ट अटैक से आकस्मिक मृत्यु हो गई l मृत्यु की जानकारी पर दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गणों ने शोक संवेदना व्यक्त कर न्यायिक कार्य से विरत रहे l स्वर्गीय अंजाना के निधन की खबर जैसे ही नगर निवासियों को प्राप्त हुआ, दुःख की घड़ी में परिवारों को ढाँन्ढश बँधाने नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सह संयोजक शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट, जय बजरंग अखाड़ा समिति महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता, मुन्नी लाल जायसवाल, सभासद प्रेम नारायण सिंह, आमेश अग्रहरी, जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर अध्यक्ष सत्येंद्र चन्द्रवंशी, लकी जायसवाल,प्रेमचंद चंद्रवंशी,भगवानदास जायसवाल,राजन जौहरी, विकास जौहरी, संतोष जौहरी,विनोद जायसवाल,टैनि मिस्त्री ,नागेंद्र चंद्रवंशी,बबलू तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्र से जुड़े शुभचिंतक दुःख की घड़ी में मौके पर पहुँचे l स्वर्गीय अंजाना के 5 पुत्री एवं दो पुत्र है | अंजाना के निधन की सूचना कस्बे के लोगों लोगों को जैसे ही मिला लोग उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं भाजपा नेताओं ने बताया की अंजाना के निधन से पार्टी को जो छती हुई है उसे पूरा नहीं किया जा सकता । कल 19 अगस्त शनिवार को अंतिम संस्कार होगा |

