भगोड़े टीचरों की खबर छापने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी पत्रकार संगठन में आक्रोश

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर(सोनभद्र) म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत के कुछ परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से गायब टीचरों की खबर को प्रकाशित करने पर एक भगोड़े टीचर ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार को घर मे घुस कर जान से मारने की धमकी दी है।धमकी का ऑडियो वायरल होते ही स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश ब्याप्त हो गया और तत्काल इसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर से लिखित देकर उक्त टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य अखबारों में कुछ दिन पूर्व लंबे समय से गायब टीचरों के खिलाफ खबर प्रमुखता से छपी थी खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने भगोड़े टीचरों का पेंच कसना शुरू किया तो लंबे समय से स्कूलों में गायब दर्जनभर टीचरों पर बिभागीय कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई।इसी से खफा महुली ग्राम पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात धर्मेंद्र कुमार यादव ने बुधवार की शाम रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव को फोन कर घर मे घुस कर जान से मारने और बर्वाद कर देने की धमकी दी है।मामले की जानकारी प्रेस क्लब बीजपुर की तरफ से अन्य पत्रकार संगठनों को देते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और न्याय की माँग की है।इसबाबत प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केश दर्ज नही किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment