स्कूली बच्चों को लेकर आ रही मैजिक खाई में पलटी ,घायलों का ईलाज जारी, दो हुए रेफर ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र।महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र – छात्राओं को आज शुक्रवार प्रातः लगभग 7:30 बजे लेकर मैजिक वाहन जैसे ही गड़दरवा से दुद्धी की ओर चला कि अचानक गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण गाड़ी का सिस्टम फेल हो गया और ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और वाहन खाई मे पेड़ से टकराकर जा गिरी l जिसके कारण महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुद्धी के छात्र-छात्राएं घायल हो गये l स्थानीय लोगों की माने तो वाहन पेड़ से जाकर टकरा गया वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था l घटना में घायल हादसे के शिकार सभी बच्चों को आनन – फानन में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दूसरी वाहन से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया l जहाँ बच्चों का इलाज प्रधानाचार्य अनिल तिवारी की उपस्थिति में चल रहा हैं l घटना में गंभीर रूप से घायल दो बच्चे को सिर और कंधे में चोट के कारण रेफर किया गया जबकि अमीत पटेल, मनीषा श्रेयांश, सचिन, अंकुश,अंश विवेक, संतोष, नीतीश सूर्यांश संतोष, रितिक, रुद्र, नेहा, आयुष आदि का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में डॉक्टर शाह आलम अंसारी द्वारा किया जा रहा है l उधर घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी, सिविल बार एसोसिएशन पूर्व सचिव मनोज मिश्रा एडवोकेट, भाजपा नेता सूरजदेव सेठ, डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रबंधक राजकुमार अग्रहरि, आदि लोग मौके पर मौजूद रहें l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment