रवि सिंह / सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे बुधवार की रात्रि को एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया , जिसे देख स्वास्थ्यकर्मियों के होश उड़ गए। बड़ी – बड़ी आंखों वाला अजीबो गरीब हाल मे दिखने वाले बच्चे को देख परिजन डर गए | वहीं बच्चे ने जन्म लेने के कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि को
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव निवासिनी महिला प्रमिला देवी पत्नी आनंद कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी दुद्धी मे भर्ती कराया गया | महिला ने मध्यरात्रि 1.10 बजे एक अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया जिसे देख परिजन डर गए वहीं नवजात ने कुछ ही घंटे बाद दम तोड़ दिया |इस मामले में चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि बच्चे का मस्तिष्क डेवलप नहीं था | इस कारण उसने जन्म लेने के कुछ घण्टे बाद दम तोड़ दिया | घटना के खबर से कस्बे मे हलचल मचा गया |

