जंगल मे मिला 22 वर्षीय युवती का शव ,एस पी,और सीओ घटना स्थल पहुंचे

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र जंगल मे मिला 22 वर्षीय युवती का शव ,एस पी,और सीओ घटना स्थल पहुंचे अनपरा, थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घर से लापता 22 वर्षीय युवती का पहाड़ी पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव की पहचान डिबुलगंज निवासी गीता के रूप में किया। पुलिस अधीक्षक डा यशबीर सिंह ने बताया कि युवती दो दिन से गायब थी । परिजनों ने बताया कि गीता अपनी सहेली के यहां गई थी जहां से वह दो दिन से गायब थी जिसका खोजबीन किया जा रहा था तभी उसका शव बुधवार की देर शाम जंगल में पाया गया, एसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका प्रेमी उमेश ने उसकी हत्या की है पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है, आरोपी फरार बताया जा रहा है ‌। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है और जांच में जुट गई है। सोनभद्र एसपी द्वारा देर रात घटनाास्थल पर पहुंचकर खुद ही मामले का जायजा लिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment