अवैध 5 पशु के साथ 2 तस्कर को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

---Advertisement---

अशफ़ाक/बग्घा सिंह,

बीजपुर/सोनभद्र, अवैध 5 पशु के साथ 2 तस्कर को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सोनभद्र द्वारा जनपद में अवैध पशु तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अ0पु0अ0(आप0) महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 मिथिलेश कुमार मिश्र थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा गठित टीम 1.व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव ,2.हे0का0 बृजराज यादव ,3.का0 अरविन्द कुमार थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा आज दिनांक-13.08.2023 को कम्पोजिट विद्यालय के सामने बहद ग्राम धरतीडाड़ से 02नफर अभियुक्तगण 1.रमेश चौधरी पुत्र मोती चौधरी 2.रामाशीष चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासीगण ग्राम मेराल थाना मेराल जनपद गढ़वा,झारखण्ड को पिकप वाहन सं0- JH03AL0351 से अवैध पशु तस्करी हेतु लेकर जा रहे 05 राशि गोवंश के साथ समय 04.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0 -86/2023 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम1.रमेश चौधरी पुत्र मोती चौधरी 2.रामाशीष चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासीगण ग्राम मेराल थाना मेराल जनपद गढ़वा,झारखण्ड के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु मान0 न्यायालय भेजा गया ।तथा बरामदशुदा 05 राशि गोवंश को गौशाला चोपन में दाखिल करने हेतु भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.रमेश चौधरी पुत्र मोती चौधरी निवासी मेराल थाना मेराल जनपद गढ़वा ,झारखण्ड उम्र 39वर्ष
2.रामाशीष चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासी मेराल थाना मेराल जनपद गढ़वा,झारखण्ड उम्र 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. 05 राशि गोवंश मय वाहन सं0- JH03AL0351 पिकप ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 बृजराज यादव, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अरविन्द कुमार, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment