रवि सिंह,
(दुद्धी सोनभद्र )दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डूमरडीहा वार्ड नंबर 9 में एक 40 वर्षीय महिला
पम्पी देवी पत्नी मुन्ना उर्फ भुलाली ग्राम डूमरडीहा वार्ड न 09 मंडी के ठीक पीछे घर के सामने लगे बैर के पेड़ में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार मृतिका के बच्चों ने बताया कि बीती शनिवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे बैर के पेड़ में साड़ी के सहारे फांसी लगा लिया जिसे देख आनन-फानन में बच्चों ने फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाने हेतु ज्यो ही घर से निकले कुछ दूर पर महिला ने दम तोड़ दिया, जिसे बच्चो ने घर ले आया एवं लोगों को सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष कुशवाहा ने कोतवाली दुद्धी को सूचना दिया सूचना पाकर पहुंचे
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह एवं एसआई दिग्विजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई। वही मृतिका के दो बेटे व दो बेटियां हैं। जिनके सर से मां का साया उठ गया।

