रवि सिंह / सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव की एक महिला जो खाद लेने जा रही थी रास्ते मे सर्पदंश का शिकार हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति देवी पत्नी मानदेव, उम्र 50 वर्ष निवासी पकरी जो महुली बाजार में खाद लेने जा रही थी कि रास्ते मे एक सर्प ने पैर में काट लिया । जिससे महिला अचेत हो गई। अचेतावस्था में आनन फानन में परिजनों ने इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी मे भर्ती कराया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है।

