अनपरा /सोनभद्र महिला से छीना-झपटी का प्रयत्न करने वाले 2 अपराधी कट्टा कारतूस के साथ अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम ने दिनांक 10.08.23 को मु0अ0सं0 166 / 23 धारा 356 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 1. कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र रामविलास गुप्ता निवासी रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष 2. आशीष कुमार पुत्र कपिल देव निवासी रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे 01-01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01-01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को आज दिनांक 11.08.23 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया । उक्त के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 09.08.23 को मु0अ0सं0 166/23 धारा 356 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। बरामदगी का विवरण
1. कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र रामविलास गुप्ता निवासी रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. आशीष कुमार पुत्र कपिल देव निवासी रणहोर टोला मिर्चाधुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 126/20 धारा 323,427,504,506 भादवि 3 (1)घ, 3 (1) द एससी/एसटी एक्ट थाना
अनपरा
2. मु0अ0सं0 139/21 धारा 411, 414 भादवि थाना अनपरा
3. मु0अ0सं0 140/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अनपरा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विजय प्रताप सिंह
2. हे0का0 पंकज कुमार पाठक
3. का0 अजय कुमार वर्मा

