रावर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को चोरी करने के उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार 

---Advertisement---

 राबर्ट्सगंज /सोनभद्र  पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को चोरी करने के उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, डॉ0 यशवीर सिंह जनपद सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के प्रयास से आज दिनांक 10.08.2023 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग के पास शंकर भगवान के मंदिर के पीछे से, चोरी की योजना बना रहे 03 नफर अभियुक्तों को चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 478/2023 धारा 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1.अजय हरिजन पुत्र बबुन्दर, निवासी गोरारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2. लवकुश हरिजन पुत्र रामकेश, निवासी गोरारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
3. रोहत कुमार पुत्र सुरेश, निवासी पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 18 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद हथौड़ा, 01 अदद छैनी व 01 अदद पेचकस ।

*पुलिस टीम का विवरण –*
01. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
02. का0 राहुल कुमार, चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
03. का0 राहुल कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment