ब्रेकिंग – तेज रफ्तार से भाग रही पशु लद्दी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

---Advertisement---

 

राकेश केशरी,

विंढमगंज।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग से पशुओं को लेकर तेज रफ्तार से भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।महुली – पकरी के रास्ते तीन पिकअप तेज रफ्तार से गुजर रही थी कि एक बोलेरो को धक्का मारते हुए आगे निकलने लगी।इसी बीच ग्रामीणों को शक हुई तो लोगों ने पीछा करना शुरू किया।तीनों पिकअप तेज रफ्तार से भाग रहे थे कि एक पिकअप सामने से आ रही ट्रैकर व सकरा रास्ता होने के कारण बरखोहरा गांव में फंस गई तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।जैसे ही एक पिकअप फंसी तो दूसरी पिकअप भी कुछ दूरी पर खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया उसी तरह तीसरी पिकअप भी खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया।ग्रामीणों ने जब पिकअप को देखा तो अवाक रह गए क्योंकि एक-एक पिकअप पर 6-6 बैल लोड किए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों पिकअप पर तीन दर्जन पशुओं को लोड किया गया था। धक्का मारने से क्षतिग्रस्त हुए बोलेरो स्वामी रविन्द्र कुमार निवासी हरपुरा व बरखोहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजमन यादव ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment