सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर- सोनभद्र बुधवार को बभनडीहा गांव स्थित जय बड़ादेव स्थल पर विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगो ने पूजा अर्चन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी पुरुष एवम महिलाओं ने लोक गीत एव नृत्य का प्रदर्शन किया।आदिवासी समुदाय के महिला ,पुरूष बुजुर्ग एव बच्चों ने सैकड़ो की संख्या में डीजे के साथ जुलूस निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और जय बड़ा देव,जय जोहार के नारे लगाए।इस अवसर पर पूरा आदिवासी समुदाय उत्साह से लबरेज था।थाना प्रभारी अपने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से चक्रमण करते रहे।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर शुषमा सिंह,अवनी कुमार,अशरफी गोंड़,महीपत गोंड़,विजय,राजनारायण,सुरेश कुमार,रामशरण दिनेश कुमार गोंड़,रामसिंह गोंड़ राधेश्याम अशर्फी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी महिला पुरुष मौजूद रहे।

