कनहर सिंचाई परियोजना के चीफ इंजीनियर के नाम विस्थापित संघ के नेता गंभीरा प्रसाद ने सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

रवि सिंह / सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना अंतर्गत डूब क्षेत्र के विस्थापितों के अधिकार को व ग्राम सभा के अधिकार को बरकरार रखते हुए विस्थापित कालोनी में विस्थापितों के प्रतिनिधिधित्व व विकास कराये जाने की मांग को लेकर कनहर विस्थापित संघ के अध्यक्ष गंभीरा प्रसाद की अगुवाई में विस्थापितों ने चीफ इंजीनियर सिचाईं के नाम संबोधित ज्ञापन सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा को सौंपा | विस्थापितों द्वारा दिए गए ज्ञापन मे अवगत
कराया कि जिला पंचायत राज अधिकारी व सिंचाई विभाग के नेतृत्व में जो सामुदायिक शौचालय बनाने की आधार शीला रखी गयी है यह कार्य कनहर विस्थापित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधित्व में किया जाना आवश्यक है तथा मांग उठाई की कनहर सिंचाई परियोजना से विस्थापित बस्ती को प्रशासनिक बस्ती घोषित कर अमवार नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है क्योंकि आम चुनाव 2024 सामने है इसको देखते हुए मतदान के केंद्र तथा अलग से बीएलओ की नियुक्ति तत्काल किया जाना आवश्यक है ,साथ ही सूचीबद्ध सभी विस्थापितों को पैकेज का भुगतान करने की मांग उठाई|इस मौके पर जयनाथ कुमार ,मुनव्वर ,सुनीता ,मनोज ,रामकुमार ,सुनील कुमार ,राजेश कुमार ,भानु सिंह ,बीरबल सिंह ,राजीव कुमार ,अवध बिहारी सहित कई विस्थापित मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment