बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों ने डोडहर गेट पर किया प्रदर्शन।

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार के सुबह डोडहर गेट पर बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण महिलाओं सहित बच्चों ने किया प्रदर्शन। ग्रामीणों के मिली जानकारी के अनुसार करीबन 1 सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है लेकिन कोई भी सुधार नहीं की जा रही है उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है बनाने के लिए टालमटोल किया जा रहा है जिससे पानी की समस्या काफी हो रही है।
वही एनटीपीसी प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी किया और समस्या का समाधान ना होने पर घंटों सड़क पर बैठे नजर आए। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव मौके पर पहुंच धरने पर बैठी महिलाओं को समझा बुझाकर आश्वासन दिया गया कि मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बरहाल कर दिया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment