रवि सिंह,
(दुद्धी सोनभद) दुद्धी कस्बा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आज दोपहर 3:00 बजे बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल काशी प्रांत के संयोजक सत्य प्रताप सिंह प्रांत सहसंयोजक आनंद जी विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जिला संयोजक संदीप गुप्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम परिचात्मक परिचय प्राप्त किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें 14 अगस्त से अखंड भारत को लेकर कार्यक्रम प्रारंभ होगा ,उसके बाद शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन 30 सितंबर से 11 दिनों के लिए संपूर्ण भारत में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी है।जो काशी प्रांत सोनभद्र जिले के मां ज्वालामुखी मंदिर शक्तिनगर से प्रारंभ होगी और सभी जिलों में भ्रमण करते हुए काशी में 11 अक्टूबर को बड़े ही भव्य रूप से कार्यक्रम समाप्त होगा।

जिला सहसंयोजक आलोक जायसवाल जिला सुरक्षा प्रमुख विकास जौहरी प्रखंड संरक्षक सुशील श्रीवास्तव प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता अनुराग त्रिपाठी सोनू जायसवाल नगर संयोजक मोहित सहमंत्री अमृत अग्रहरि पियूष कसेरा मनीष जायसवाल अभिनव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

