*प्लांट से चोरी कर ले जा रहे टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने बुधवार को गेट पर चेकिंग के दौरान प्लांट से चोरी करके बोलेरो में छिपा कर ले जा रहे 3 टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की।
पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बैजनाथ पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर तथा अजित कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र बोलेरो नं0 UP64AT 7047 में 03 अदद टरबाइन स्टैंड चोरी करके ले जा रहे थे तभी एनटीपीसी गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवान संजय कुमार पुत्र सुबाष राम ने चेकिंग के दौरान बोलेरो में छिपा कर रखे गए तीन टरबाइन स्टैंड को देख कर पूछताछ किया तो आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने पर चोरी का शक होने पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी करने की बात कबूल की।पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/23 धारा 379,411 भादवि के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाई किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment