दुद्धी लैम्पस अध्यक्ष बने सूर्यमणि तो बघाडू लैम्पस अध्यक्ष बने राम सहाई

---Advertisement---

 

दुद्धी, सोनभद्र।मंगलवार को गहमा गहमी के बीच दुद्धी लैम्पस व बघाडू लैम्पस का चुनाव सम्पन्न हो गया।दुद्धी लैम्पस के चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर सूर्यमणि (8 मत)को निर्वाचित घोषित किया गया,जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी छाया गुप्ता को मात्र 1 मत मिले।उसी तरह डीसीएफ डेलीगेट सामान्य पद पर सुरेंद्र कुमार तथा आरक्षित पद पर रामबरन को निर्वाचित घोषित करते हुए डीसीएफ भेजा गया।
कल की घटना से सबक लेते हुए लैम्पस चुनाव में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही,स्वयं एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी मय फोर्स डटे रहे।इस दौरान थाना प्रभारी नागेश सिंह, एस आई संजय सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज सहित अन्य पुलिस एवं पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से डटे रहे।
वहीं बघाडू लैम्पस अध्यक्ष पद पर राम सहाई ने 7 मत पाकर जीत दर्ज किया,उनके प्रतिद्वंद्वी दिवान सिंह को मात्र 2 मत मिले।चुनाव अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लैम्पस अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी खड़े थे। कुल 9 मतदाताओं ने मतदान किया,जिसमें राम सहाई को 7 मत तथा दिवान सिंह को मात्र 2 मत मिले।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment