राजू खान,,
बभनी/सोनभद्र।
शनिवार को इमाम हसन हुसैन और उनके साथियों की शहादत के याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का त्यौहार पारंपरिक ढंग से शांतिपूर्ण के साथ मनाया गया जुलूस में ताजिया आकर्षण रूप से तैयार किए गए । ताजिया के साथ विभिन्न अखाड़ों में अपने पारंपरिक तरीकों से प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाया। जुलुस उसके साथ ताजिये लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसे देखने के लिए सभी वर्ग के लोगों की भीड़ लगी रही ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने एक से बढ़कर एक हैतरअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया।
जनपद सोनभद्र के बबुनी क्षेत्र अंतर्गत मुहर्रम का जुलूस बहुत ही अकीदत वह एहतराम के साथ निकाला गया
आपको बताते चलें किबभनी में आसपास के सभी गांव से लगभग 39 ताजिया बभनी तिराहे पर पहुंची जिनका मिलान कराया गया। इस जुलूस में काफी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का निर्देश के साथ साथ सहयोग भी देखने को मिला । बभनी तिराहे पर बभनी , चपकी, बढ़होर से ताजिया व जुलूस के साथ-साथ अखाड़ा खेलते हुए लोग बभनी तिराहे पहुंचे जहा पर मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने सभी ताजियादारी को तीजा की फतियाह के लिए अपनी सहयोग धनराशि दिया। इस अवसर पर जुगुल पांडे परवेज अख्तर राजू खान अमर देव पांडे के साथ-साथ भारी संख्या में लोग दिखे।

