अनपरा/सोनभद्र ,चोरी की सरिया के साथ एक अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में दिनांक 29.07.2023 को पंजीकृत हिण्डाल्को कम्पनी द्वारा दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 30.07.23 को अनपरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अम्बिका प्रसाद पुत्र राम सेवक भारती निवासी खजुरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 24 किलो 850 ग्राम चोरी की सरिया बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. 30नि0 श्री शशिभूषण
2. का) यदुनाथ यादव

