सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमवार गांव में रविवार को सर्पदंश से एक महिला अचेत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मानकुंवर पत्नी बद्री प्रसाद ,उम्र 58 वर्ष , निवासी अमवार अपने घर के पास काम कर रही थी कि तभी इसी दौरान अचानक एक सर्प ने काट लिया। जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गई। अचेतावस्था में परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है ।

