विद्युत खराबी दुरुस्त करने पोल पर चढ़े विद्युतकर्मी को अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष बनारसी शाह ने जाति पूछ कर गाली गलौज कर डराया धमकाया , मामला पहुंचा दुद्धी कोतवाली

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद्र) दुद्धी कोतवाली कस्बा स्थित वार्ड नंबर 9 में बीती देर रात्रि विद्युत खराबी को बनाने एवं विद्युत ट्रांसफार्मर के पास गाय के बछड़े को करंट से बचाने हेतु कार्य कर रहे विद्युत संविदा कर्मी अजीत पटेल को केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रेरणा फाउंडेशन के मैनेजर बनारसी साह उर्फ फिरोज शाह पुत्र अहमद शाह निवासी दुद्धी संविदा कर्मी को विद्युत खंभा से उतरवाकर गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर धमकाया,जिससे विद्युत विभाग के लोगों में काफी नाराजगी आक्रोश देखी जा रही है । संबंधित विद्युत विभाग के पीड़ित ने कर्मचारियों संघ दुद्धी कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।एवं उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। आपको बताते चलें कि बीते दिन मोहर्रम का त्यौहार संभ्रांतजनों एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सकुशल संपन्न कराया गया है।वही संविदा विद्युत कर्मी को धमकी देने वाले शख्स बनारसी शाह के द्वारा बतौर मोहर्रम में केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पद की भूमिका निभाई गई थी और ठीक उसी रात्रि लगभग 11:30 बजे अपने अध्यक्ष ताजपोशी के नशे में धुत होकर विधुत खम्भे पर कार्य कर रहे संविदा कर्मी से जाति पुछ कर गाली गलौज कर डराया धमकाया गया है । विद्युत कर्मियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं। इस मौके पर संविदा विद्युत कर्मी ज्ञयासुद्दीन विंध्याचल जगत अग्रहरी संगम इलू आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment