बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र।25 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटककर जीवन लीला किया समाप्त। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद के चहारदीवारी के समीप एक युवक ने चिलबिल के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार श्याम नारायण पुत्र देवेंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी अरझट थाना बभनी हालपता ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र ने गुरुवार को एनटीपीसी बीजपुर के चहारदीवारी के समीप चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि फूल कुमारी पत्नी देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को थाने में आकर सूचना दिया कि उसका लड़का श्याम नारायण बुधवार को घर से चला गया था वह पेट की बीमारी से काफी परेशान था तथा अवसाद ग्रस्त रहता था और घर पर यह कह कर गया था कि अब मैं वापस नहीं आऊंगा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की कार्यवाई कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

