मुस्तकीम खान,
करमा/सोनभद्र थानांतर्गत खैराही सहित आस पास के गांवों में मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है | गुरुवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार की अगुवाई में खैराही गांव में फ़्लैग मार्च किया गया |इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश सिंह,उप निरीक्षक अभय नाथ यादव,मनोज सिंह के साथ पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च किया
और ग्राम वासियों को प्रशासन की तैयारी के प्रति आगाह किया | पुलिस के हूटर व सायरन से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा |पुलिस की पैनी निगाह व तैयारी देख प्रबुद्ध जन त्यौहार को लेकर निश्चिन्त है | पुलिस ने सभी संवेदनशील जगहों का मुआयना किया और जुलूस का रूट मैप जाना जिससे सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल हो सके|

