विंढमगंज रेंज बना अबैध खनन का हब,धड़ल्ले से हो रहा टिपर की लोडिंग

---Advertisement---

(राकेश केशरी,)

अबैध खनन व परिवहन करने वालो की खैर नही- रेंजर इमरान खान

विंढमगंज सोनभद्र। विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत मलिया नदी फुलवार जोरुखाड़ से दिन रात दर्जनों की संख्या में अवैध ट्रैक्टर के द्वारा बालू खनन करके जगह जगह डंप किया जा रहा हैं और रात के अंधेरे में टिपर पर लोड करके धड़ल्ले से परिवहन कर औने पौने उचे दामो पर बेचकर खननकर्ता मालामाल हो रहे है।वर्तमान समय में जहां पूरे प्रदेश में बालू का खनन बंद हो गया है।लेकिन वहीं कनहर नदी व मलिया नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायतों के कुछ ट्रैक्टर मालिकों के द्वारा रात्रि के साथ साथ दिन के उजियारा में भी हौसला बुलन्द कर बालू का खनन और परिवहन करके धड़ल्ले से बेचा जा रहा हैं आज दर्जनों ट्रैक्टर बालू डंप की सूचना पर वन दरोगा सर्वेश सिंह के मौके पर पहुचने से अवैध बालू खनन व परिवहन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रहा है। सर्वेश सिंह ने बताया कि मौके पर कोई प्रपत्र नही दिखाया गया जांच किया जा रहा हैं जल्द बालू को सीज कर रेंज ऑफिस लाया जायेगा। ग्रामीणों के माने तो दिन और रात में अधिकारियों द्वारा गस्त कर छापेमारी किया जाय तो दर्जनों ट्रैक्टर को पकड़ा जा सकता हैं।और राजस्व चोरी रोका जा सकता हैं।
रेंजर इमरान खान ने बताया कि जंगल क्षेत्र के कुछ हिस्सों से क्षेत्रीय ट्रेक्टर के द्वारा बालू का खनन व परिवहन सहित अबैध बालू डंप की सूचना मिली हैं। मौके पर वन दरोगा को भेज कर जांच कराया जा रहा हैं खननकर्ताओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ साथ एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा। क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अबैध खनन व परिवहन नही होने दिया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment