सत्यपाल सिंह
म्योरपुर,सोनभद्र
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लैरा मोड़ से गुरुवार को गस्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी व नकबजनी के विरुद्ध चलए जा रहे अभियान के तहत सुबह 6बजे प्रभारी निरीक्षक,एस आई उमाशंकर सिंह,का अनिल कुमार, का श्रीराम पांडेय,का सुधाकर सिंह गस्त पर थे इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेर कर उसे रोक लिया वह हीरो एक्सप्लेडर यू पी 63 ए डी5636 के साथ था,पुलिस ने जब कागजात मांगे तो वह बहाने बनाने लगा,पुलिस ने वाहन सहित थाने ले आई कड़ाई से पूंछ तांछ की तो तो चोरी की बात स्पष्ट हुई,थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वाहन रेनुकूट से चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट पिपरी थाने में मु अ स23,2022, 379,दर्ज है,पुलिस ने मु अ स 73/2023, 41/411 के तहत कार्रवाई कर आरोपी फिरोज खान पुत्र गुलाम सरवर, निवासी वार्ड नं 3 काली मोहाल दुद्धी को चालान कर जेल भेज दिया।
म्योरपुर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर को पकड़ भेजा जेल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, July 27, 2023 10:09 AM
---Advertisement---

