रवि सिंह,,
दुद्धी| सोनभद्र इस वर्ष अच्छी बारिश ना होने से अपनी मर रही फसल से हकलान परेशान आदिवासी किसान अच्छी बारिश होने के लिए एक के बाद एक युक्ति अपना रहे हैं ,बुधवार को स्थानीय ब्लॉक के बघाडू गांव के धाम पर हजारों की संख्या में आदिवासी महिलाये व पुरुष ने इंद्रदेव भगवान को खुश करने के लिए बरगद के पेड़ में जल चढ़ाया और बारिश होने की कामना की|मान्यता है कि ऐसा करने पर इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और अच्छी बरसात होगी| आदिवासी महिलाएं शांति,रुक्मणि, बचिया ,सुंदरी देवी , रीता देवी, व पुरुष राम सिंह, शर्मा सिंह ,धर्म सिंह ,सौदागर ने अपने इंद्रदेव भगवान को खुश करने के लिए कर्मा नृत्य करते हुए धाम स्थल पर स्थित बरगद के पेड़ के जड़ में जल इस उम्मीद से चढ़ाया कि इंद्रदेव भगवान खुश हो कर बारिश कराएंगे। बता दे कि कुछ दिनों से बारिश नही होने से सुखा का स्थिति बना हुआ है ,वही जलस्तर भी नीचे खिसकने से बोर में पानी सूख गया है जिससे पेयजल समस्या भी उत्पन्न हो गयी है ,किसान त्राहि त्राहि हो गए है, कुछ किसान धान का बीज भी लगा दिए है लेकिन अब वो सूखने के स्थिति में है |

