02 किलो 750 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ 01  अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

---Advertisement---

 शक्तिनगर /सोनभद्र   02 किलो 750 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ 01  अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.07.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा परसवार राजा रेलवे पुलिया के पास से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल यामाहा R15 पर एक झोले में 02 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर मौके से 01 नफर अभियुक्त अकरम पुत्र नसीम, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 वंशराज यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 त्रिभुवन चन्द्र, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 मो0 ऐश खां, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 सोनू कन्नौजिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment