रवि सिंह / सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीड़र गांव निवासी युवक एक माह के भीतर दूसरी बार सर्पदंश का शिकार हो गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य प्रताप पटेल पुत्र हरेराम, उम्र 19 वर्ष निवासी बीड़र को शनिवार की शाम एक सर्प ने काट लिया जिससे युवक अचेत हो गया। अचेतावस्था में आनन फानन में युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे कि बीते 8 जुलाई को भी ऊक्त युवक सर्प दंश का शिकार हो गया था | जिसका इलाज दुद्धी सीएचसी में किया गया था ,लेकिन दोबारा 22 जुलाई को एक माह के भीतर दूसरी बार युवक सर्पदंश का शिकार हो गया है। परिजनों द्वारा आनन फानन मे युवक को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक ने युवक की स्थिति को देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया |

