अनपरा/ सोनभद्र
लोड हाईवा में चोरी का 44 टन कोयला के साथ अनपरा SHO ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल के नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.07.23 को थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला गोदाम बनाकर डम्प कर हाइवा / ट्रक से परिवहन करते हुए मौके से अभियुक्तगण क्रमश: 1. अफसर अन्सारी पुत्र ऐनुल अन्सारी निवासी गोवरदहा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड (चालक हाइवा JH 02 BF 5794) 2. देव कुमार सिंह पुत्र ‘विनोद सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ 3. विन्देश्वर सिंह पुत्र अमीरा सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के कब्जे से हाइवा ट्रक JH 02 BF 5794 व एक नम्बर प्लेट UP 64 AC 7125 मय कोयला कुल वजन 44 टन के साथ वन विभाग बैरियर दुल्लापाथर के पास बाउन्ड्रीवाल के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2023 धारा 379,411,419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को आज दिनांक 23.07.23 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया । व अन्य अभियुक्तगण 1. विकाश प्रजापति पुत्र रामभजन प्रजापति निवासी जाटा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड 2. राम जतन सिंह पुत्र स्व0 नान्हक सिंह निवासी MQ 121 सेक्टर B-NCL दुद्धीचुआं थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र 3. सोनू पुत्र व पता अज्ञात 4. राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी पहड़िया थाना लालपुर जनपद वाराणसी उक्त मुकदमे में वांछित हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्र0निरी0 श्री शेषनाथ पाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
1. उ0नि0 श्री रामसिंह यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
2. का0 नितेश सिंह
3. का0 मनीष कुमार
4. का0 अजय वर्मा
5. का0 प्रवेश सिंह

