मुस्तकीम खान सोनभद्र
थाना क्षेत्र कर्मा के अंतर्गत खैराही,पाँपी गांव के लोगो की शनिवार को आगामी मुहर्रम एवं ताजिया जुलूस के विषय में उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कर्मा देवेंद्र प्रताप सिंह एवं ग्राम खैराई के ताजियादार, तकियादार व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैठक की गई।
बैठक में मोहर्रम के जुलूस, ताजिया मिलन स्थल एवं ताजिया निकलने के मार्ग के विषय में गंभीर चर्चा की गई एवं आम सहमति से समस्याओं का समाधान निकाला गया। मोहर्रम के दिन कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के विषय में लोगों को बताया गया जिससे जुलूस के कार्य को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

