वृक्षारोपण जन अभियान के तहत राज्य मंत्री ने किया वृक्षरोपण

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,,

म्योरपुर- /सोनभद्र शनिवार को वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ योजना के तहत समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने परनी गांव से सटे वन भूमि पर पौधरोपण किया।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण किया जा रहा है इसी महाअभियान के तहत पौधरोपण किया गया है।उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ही पर्यावरण को संतुलित करते है और हमे शुद्ध हवा प्रदान करते है।पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।पेड़ पौधे के बिना मानव जीवन संभव नही है इसलिए हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।राज्य मंत्री ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एव वच्चो को पेड़ लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने हेतु सपथ भी दिलाया।इस दौरान डीएफओ रेनुकूट स्वत्रन्त्र कुमार श्रीवास्तव,एसडीएम दुद्दी सुरेश राय,एसडीओ उषा देवी,ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,नागेंद्र राय रेंजर,रूप सिंह रेंजर,शहजादा इस्लामुद्दीन,प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत,डॉ संजीव विन्द,वन दरोगा शिवकुमार यादव,छोटेलाल ,सुजीत सिंह,सुधीर कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment