दीपू तिवारी
पिपरी (सोनभद्र) : *संस्था सर्वोपरि है* आज चित्रांश सेवा समिति की एक आवश्यक मीटिंग आहुति की गई, जिसमे संरक्षक श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एवम पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक श्री नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की, पूर्व में मात्र 3 महीने के लिए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी, जिनका समय जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका है, श्री नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मुझसे कई चित्रांश बंधुओ ने पूछा कि सिर्फ 3 माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था जिनका कार्य काल समाप्त होने के बाद भी आप अग्रिम कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं?
जहां तक श्री पूर्व अध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल की बात है वह समाप्त हो चुका है, उन्हें इस बात से अवगत कराया जा चुका है । चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर को सुचारू रूप से चलाने के लिए व मन्दिर के विकास के लिए नये अध्यक्ष को मनोनीत कर दिया जाय ताकि वो अपनी कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का गठन करके संस्था व मन्दिर को सुचारू रूप से चलावे।
इस सम्बन्ध में तीन संरक्षक मे से दो संरक्षक श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव व श्री नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों से बात करके यह तय किया कि *श्री मुकुल श्रीवास्तव जी को अध्यक्ष* मनोनीत किया जाता है तथा उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर के कुशल संचालन व विकास के लिए स्वय कार्यकारिणी का गठन करके इसे पूर्ण रूप दे।
इस मीटिंग के दौरान मन्दिर परिसर में श्री नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, श्री मुकुल श्रीवास्तव, मणिशंकर सिन्हा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, संजय श्रीवास्तव व अन्य कई चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

