नींद आने के कारण दस चक्का ट्रक की चेसिस खाई में गिरी , बाल बाल बचा चालक ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव के पास एन एच 39 राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बुधवार की सुबह झारखंड से दिल्ली जा रही दस चक्का ट्रक की चेचिस चालक के झपकी आने के कारण सड़क के किनारे आसंतुलित होकर खाई मे गिर गई | जिससे लोगों में तफरी मच गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक सुकरा सिद्धू निवासी कुंदन नगर झारखंड जो झारखंड के टाटानगर से दस चक्का ट्रक की चेचिस लेकर वाया यूपी के रास्ते दिल्ली जा रहा था कि तभी दुद्धी मे शाहपुर गाँव के पास चालक को नींद आने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई मे गिर गई जिससे चालक को हल्की चोट आई है ,और सुबह का वक्त होने के कारण सड़क खाली थी इसलिए बड़ी दुर्घटना होने से बच गई |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now