हाजी सलीम हूसैन,,
रावर्ट्सगंज/सोनभद्र चोरी के समान 390 पेंड्राल व कट्टा कारतूस के साथ 4 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व मे जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 07.07.2023 को चोपन-चुनार रेलखण्ड पर स्थित खैराही स्टेशन के पास से किलोमीटर नम्बर 180/1 – 5 से 390 पेन्ड्राल क्लिप जिससे रेल पटरियां कसी होती हैं को समाज विरोधी एवं देश विरोधी अपराधियों द्वारा निकालकर बड़ी जन एवं धनहानी करने का प्रयास किया था। उक्त घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज एवं SOG / सर्विलांस टीम व आर०पी०एफ० की टीम द्वारा कठिन परिश्रम करके आज दिनांक 17.07.2023 को रेल लाईन से निकाली गयी 390 पेन्ड्राल क्लिप व 04 नफर अभियुक्त गण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कठपुरवा नहर पुलिया के पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण:-
1. दिनांक 07.07.2023 को किलोमीटर नम्बर 180/1-5 से निकाली गयी 390 पेन्ड्राल क्लिप 10 बोरियों मे सील सर्वमुहर
2. एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 3. घटना में प्रयुक्त एक अदद टैम्पू संख्या UP65TJ0515
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. मनीष उर्फ भानू पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी बड़ी पट्टी अहरौरा बाजार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर 2. प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 भरत निवासी बड़ी पट्टी अहरौरा बाजार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
3. रतन सोनकर पुत्र सुक्खू सोनकर निवासी कोदोपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी
4. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 हरिहर गुप्ता निवासी बड़ी पट्टी अहरौरा बाजार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर (कबाड़ी)
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 श्री सुर्यभान थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
2. 30 * 70 श्री मो0 अरशद थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
3. निरीक्षक श्री मो० सालिक आर0पी0एफ0 थाना चुनार जनपद मीरजापुर
4. निरीक्षक श्री प्रदुम्न ओझा RPF CIB प्रयागराज
5. उ0नि0 श्री राहुल यादव आर0पी0एफ0 चौकी चुर्क, सोनभद्र

