दुद्धी / सोनभद्र ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीड़र गाँव मे दुद्धी – हाथीनाला मार्ग पर सोमवार को एक बाइक का अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी मुखदेव सिंह , विमल व भानु तीनों निवासी रजखड़ एक ही बाइक पर सवार होकर कुछ काम से जा रहे थे, कि तभी बीड़र गांव में अचनाक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई |
जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे तीनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लाया गया जहाँ पर इलाज चल रहा है ।

