1 लाख 20 हजार रुपये का हेरोइन के साथ एक अभियुक्ता को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र,

1 लाख 20 हजार रुपये का हेरोइन के साथ एक अभियुक्ता को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.07.2023 को थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्ता बुधनी देवी पत्नी स्व0 रामदुलारे गुप्ता, निवासिनी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 125/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-301/2016 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-125/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 राजेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी शिवसरन राम, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
4. महिला आरक्षी जोहरा बेगम, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment