मुस्तकीम खान /घोरावल /सोनभद्र
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत करमा थाना परिसर में बृहस्पतिवार सायं 4 बजे क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहुत की गयी
जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत जन धर्म गुरु ताजियादार स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे क्षेत्राधिकारी नें लोगों से प्रेम व शौहार्द पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की वही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहार हसी खुशी मनाये किसी भी प्रकार की दिक्कत समझ में आती हैं तो पुलिस को सूचना दे त्यौहार में अनावश्यक दखल देने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी !

