सेराजुल हुदा |
दुद्धी /सोनभद्र | जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कड़े निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.07.2023 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 75/2023 धारा 376 (2)एन, 504, 506 भादवि व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रामबाबू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्य निवासी डूमरडीहा, थाना- दुद्धी, जनपद- सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद रेडमी मोबइल व 21 अदद अश्लिल फोटोग्राफ चैट बरामद किया गया |अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है |
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे *
उ0नि0 संजय कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र । व
का0 आदित्य कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र रहे।

