बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर /सोनभद्र/ थाना परिसर में शनिवार को बीजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में संरक्षण संवर्धन कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई। क्योंकि वृक्षों से जल संचय भी बना रहता है इसलिए पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। प्रत्येक पुलिस कर्मी ने एक-एक पौधा लगाया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। परिसर में अधिक पौधे लगाया गया।
थाना प्रभारी मिथलेश मिश्रा ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में पौधा लगाकर कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए अहम योगदान दें। हमारा पर्यावरण प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ हैं और इसे इसी तरह सुरक्षित रखने की जरूरत हैं।

पर्यावरण शुद्ध रहें इस दिशा में हम सबको मिलकर प्रयास करना हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी एक-एक फलदार पौधे लगाए और उसका अच्छी तरह से देखभाल करें, ताकि पौधा आगे जाकर पेड़ के रूप में विकसित हो और इससे आमदनी देगा और यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो वातावरण प्रदूषित नहीं रहेगा। इस समय तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारी हो रही हैं।

