जरूरतमंद गर्भवती महिला को दो युवकों ने दिया अपना रक्तदान।

---Advertisement---

 

दुद्धी/सोनभद्र।
(रवि सिंह, क्राइम जासूस)
रक्त की कमी से जूझते हुए कई लोग आपको मिल जाएंगे, कभी कभी तो ऐसी स्थिति आ जाती हैं कि कुछ लोग रक्त की कमी से स्वर्ग सिधार जाते है । इसी कमी को दूर करने के लिए लोगो मे जागरूकता का भाव भरकर उनको रक्त दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।इसी में से कुछ युवा व रक्तदान कर चुके अधेड़ भी आगे बढ़ कर रक्तदान करने का हौसला लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँच जाते है। एक गर्भवती महिला किरण देवी को 2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। जिसने कई लोगों से दो यूनिट खुन के लिए मांग किया लेकिन किसी ने रक्त नहीं दिया जिसको रक्तदान करने के लिए दुद्धी के पवन सिंह बबलू और दिग्गज जौहरी ने अपना ब्लड देकर एक मानवता की मिसाल कायम किया ।डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि व संजु तिवारी की प्रेरणा से दोनों लोगो ने ब्लड डोनेट किया । गर्भवती महिला के परिजन आश्वस्त होकर दोनो लोगो का आभार प्रकट किया।।
सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि जिसको भी ब्लड की जरूरत होती है। उनके लिए लोगो को प्रेरित कर ब्लड दिलाने की व्यवस्था कराई जाती हैं ।और आवश्यकता पड़ने पर जरूरत मंद लोगो को ब्लड दिलाया जाता रहेगा।। साथ ही साथ लोगों से अपील भी किया कि आप सभी भी किसी ब्लड के जरूरतमंद की जरूरत पर रक्तदान कर मदद करें जिससे किसी की जान बच सके।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment