राकेश केशरी।
विंढमगंज/ सोनभद्र । स्थानीय बाजार स्थित मां काली मंदिर के बगल में कल्याण मंडप पर बीती रात श्याम परिवार के द्वारा बाबा खाटू श्याम का शोभायात्रा निकाला गया जिसमें दर्जनों लोग खाटू श्याम की शोभायात्रा मे शामिल रहे। शोभा यात्रा मां काली मंदिर से निकलकर एनएच 75 से घूमता हुआ हलवाई चौक, बाबा डीहवार, व थाना से घूमते हुए पुनः कल्याण मंडप पर पहुंचा उसके बाद खाटू श्याम की भव्य झांकी सजाई गई दरबार लगाया गया
उसके उपरांत गणेश वंदना के साथ श्याम जागरण का शुभारंभ किया गया इसके बाद हनुमान जी महाराज की आरती बाबा भोलेनाथ की आरती व खाटू श्याम की आरती उतारकर लोगों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई ।कानपुर से चल कर आए श्याम जागरण के कुमार संदीप दीक्षित अपने श्याम भजन.. और राम सिया राम सिया राम….. पर लोगों को झूमाया, संजीव शर्मा राबर्टसगंज ने अपने मीठे मीठे भजनों से लोगों का मन मोह लिया,और कृष्णकांत शर्मा रेणुकूट, इन सभी कलाकारों ने रात भर श्याम जागरण प्रेमी को भक्ति रस में झूमाया इस कार्यक्रम में कल्याण मंडप पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र हजारों लोगों ने लोगों ने महाप्रसाद को ग्रहण किया। परम सानिध्य श्री ओम प्रकाश सैनी सूरजगढ़ राजस्थान, इस मौके पर संजीव अग्रहरि लट्टू,शिव अग्रवाल,अविनाश तिबड़ेवाल,संजय अग्रवाल,मन्नू केशरी,किसलय मयूर,संतोष कुमार,आनंद जायसवाल, राकेश कुमार एडवोकेट, अमित केसरी, विकास जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, डब्लू जायसवाल, सौरभ कांसकार, सुमित कांसकार,रेणुकूट से सुनील शाह,अनुपम अग्रवाल,मंगलम केडिया,हिमांशु शर्मा(पोंटी),तरुण सिंघी,राजेश रूंथला,के चौधरी,सुरेश केशरी, रतनअग्रवाल,विजयअग्रवाल,अंश बंसल,सुमित अग्रवाल सभी श्याम भक्त। बाहर से आए श्याम परिवार के अतिथियों में रेणुकूट मंडल,चोपन मंडल, ओबरा मंडल,अनपरा मंडल,सिंगरौली मंडल, सभी मंडल के लोग व क्षेत्र के स्थानीय लोग भी शामिल रहे।

